Monday, 7 March 2022

Kisi Jagah Ko Shareef Kahna Kaisa? किसी जगह को शरीफ कहना कैसा?

 *💢किसी जगह को शरीफ कहना कैसा?💢* 


*अल जवाब*

_मुक़द्दस जगह को शरीफ कहना जाइज़ और मुस्तहसन है_


1) _क़ुरान शरीफ में है कि_


*हज़रत मूसा अलैहिस्सलाम ने फरमाया '' ऐ मेरी क़ौम मुक़द्दस ज़मीन में दाखिल हो जाओ* 

सूरह मईदा


2) *तफ़्सीर बैज़ावी में है कि*


_इमाम बैज़ावी फरमाते हैं कि_ 

*इस आयत में जइस जमीन को मुक़द्दस कहा गया है वो बैतूल मुक़द्दस की ज़मीन है और वो मुक़द्दस इस लिए है कि अंबिया ए कराम علیھم السلام और मोमेनीन के रहने की जगह है*


3) *मशहूर मुफ़स्सिर इमाम सावी ने अपनी तफ़सीर में फ़रमाया की*


अंबिया कराम علیھم السلام की सुकुनत के सबब वो ज़मीन शरीफ और पाक हो गई


लिहाज़ा मालूम हुआ की

*जहाँ अल्लाह के नैक बन्दे रहते हैं वो ज़मीन पाक और शरीफ होती है*


_इसी लिए अजमेर को अजमेर शरीफ और बाग्दाद् को बाग्दाद् शरीफ़ कहते हैं क्यों की इस मक़ाम पर अल्लाह के महबूब बन्दे आराम फरमा हैं_

 माखूज:: 


*📒सिरातुल अबरार साफा 142*

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.

Ishraq ki namaaz | इशराक की नमाज़

 इशराक की नमाज़ यह भी सुन्नत है। फज्र पढ़कर दुरूद शरीफ वगैरह पढ़ता रहे। जब सूरज ज़रा ऊंचा हो जाये यानी कम से कम निकलने के बाद बीस मिनट गुज़र...